BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बुधवार को जोगिन्दर नगर उपमंडल की 13 ग्राम पंचायतों में होगा कोविड टीकाकरण

 

जोगिन्दर नगर, 22 जून
-बुधवार यानि कि 23 जून को जोगिन्दर नगर उपमंडल की 13 ग्राम पंचायतों में 18 प्लस आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें पधर चिकित्सा खंड के अंतर्गत पांच जबकि लडभड़ोल चिकित्सा खंड के तहत 8 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर अमित मैहरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार शेड्यूल के तहत बुधवार यानि की 23 जून को जोगिन्दर नगर उपमंडल की 13 ग्राम पंचायतों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिनमें चिकित्सा खंड पधर के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मसौली के तहत ग्राम पंचायत निचला गरोडू, ग्राम पंचायत बाता-री-बयूंह, उप स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा के तहत ग्राम पंचायत कधार, उप स्वास्थ्य केंद्र बल्ह जौली के तहत ग्राम पंचायत बल्ह तथा उप स्वास्थ्य केंद्र हराबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोपा पधर शामिल है। इसी तरह चिकित्सा खंड लडभड़ोल के तहत ग्राम पंचायत सगनेहड, चौंतड़ा, रोपडी कलैहडू, धार, त्रैम्बली, ऊपरीधार, रोपड़ी तथा गोलवां में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केवल 100-100 लोगों का ही कोविड टीकाकरण होगा। इसके लिए उन्हे मौके पर ही स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण कर टोकन नम्बर प्राप्त करना होगा।

Comments