BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

CORONA UPDATE :- लडभङोल में कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले आए सामने!


 लडभडोल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को हुई सैंपलिंग में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं सिविल अस्पताल लडभडोल में रैपिड एंटीजन के तहत 65 लोगो की सैंपलिंग की गई जिसमें 17 लोग पोस्टिव आए हैं जिसमें दलेड में 5   मामलें खददर में 4 मामलें बनांदर में 3 मामलें माकन मे 1 मामला तैण में 1 मामला   बल्हडा मे 1 मामला और सिमस मे 1 मामला पिहड मे 1 मामला पोस्टिव पाया गया हैं।ये जो लोग पोस्टिव पाए गए हैं ये प्राइमरी कांटेक्टट बताए गए हैं।इन्होंने एहतियात के तौर पर अपनी कोरोना की सैंपलिंग की जिसमें ये पोस्टिव पाए गए है।व अन्य 48 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।मामले की पुष्टि एमओ डॉ रोहित चौहान ने की हैं।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

 

Comments