BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

पंचतत्व में विलीन हुए भ्रां गांव के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग! पंचायत प्रधान संजय चौहान ने जताया बुजुर्ग की मृत्यु पर गहन अफसोस!

 

लडभडोल:ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था मिली जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति को कोविड केअर होल्टा आर्मी कैंट पालमपुर लेे जाया गया था।जहां बुजुर्ग व्यक्ति को लडभडोल अस्पताल में 108 एम्बुलेंस सेवा नहीं मिल पाई थीं।जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें कोविड केअर होल्टा आर्मी कैंट पालमपुर ले जायेगा गया।जहां बुजुर्ग व्यक्ति ने गत रात्रि कोविड केअर में मौत हो गई।गुरुवार को बुजुर्ग व्यक्ति के शव को उनके घर लाया गया।मृतक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ग्राम पंचायत ऊटपुर के प्रधान संजय चौहान स्थानीय पुलिस दल की अगुवाई में कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार तथा विधि विधान के साथ किया गया। इससे पहले स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने प्रशासन की ओर से पीपीई किट पंचायत प्रधान को सौंपी और प्रधान के अनुसार गांव के युवकों ने कोरोना नियमों का पूर्ण रुप से पालन करते पीपीई किट पहनकर अर्थी को उठाकर श्मशान घाट पहुंचाया।जहाँ पर मृतक बुजुर्ग व्यक्ति का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया वहीं स्थानीय तहसीलदार में मेघना गोस्वामी के द्वारा कोरोना काल के चलते अपनाए जा रहे अनुशासन की लोगों द्वारा सहारना की जा रही है वहीं नवनियुक्त पंचायत प्रधान और उनके द्वारा गठित की गई स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यो जिसमें कोरोना से पीड़ित कि मदद गरीबों की सहायता आदि शामिल है। वही गांव भ्रां बुजुर्ग व्यक्ति के निधन पर पंचायत प्रधान संजय चौहान ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और दुखद परिवार के साथ संवेदना जताई चौहान ने कहा कि बुजुर्ग बहुत मिलनसार व्यक्ति थे उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती क्षेत्र में उनकी कमी खलती रहेगी।






STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

 

Comments