BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सांसद रामस्वरूप शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विधायक तथा मुख्यमंत्री! शोक संतप्त परिजनों से मिलकर की अपनी संवेदनाएं व्यक्त!


 

सांसद राम स्वरूप शर्मा की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
 मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज सांसद राम स्वरूप शर्मा के मंडी जिला के अंतर्गत जोगेंद्रनगर के समीप पैतृक गांव जलपेहर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री सांसद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मच्छयाल शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय राम ठाकुर ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु को न केवल मंडी संसदीय क्षेत्र बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि राम स्वरूप शर्मा को उनके विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व तथा कत्र्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष, सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर व प्रकाश राणा, राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, बाल कल्याण परिषद् की अध्यक्ष पायल वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, राज्य व जिला भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, राज्य व जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी, आरएसएस तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, विश्व हिन्दू परिषद् आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 



Comments