BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लांगणा! विश्व जल दिवस के अवसर पर आपदा प्रबंधन और जल संरक्षण कमेटी के अध्यक्ष चंद्रमणि राणा ने लोगों को दिया जल संरक्षण का संदेश!



लांगणा पंचायत परिसर में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रधान चंद्रमणि राणा को ही आपदा प्रबंधन और जल संरक्षण दोनों कमेटियों का अध्यक्ष नियुक्त कर लिया | विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधान चंद्रमणि राणा ने लोगों को जल संरक्षण और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जनता से अपील की कि पानी का दुरुपयोग न करें तथा इसकी बर्बादी रोकें |

प्राकृतिक स्त्रोत और वर्षा के जल संरक्षण पर बने ठोस नीति

हर वर्ष हर महीने  कोई ना कोई दिवस मनाया जाता है उस दिवस के खत्म होते ही सब बातें भी खत्म हो जाती है | विश्व जल दिवस के मौके पर जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित हुए |  जिसमें जल संरक्षण , महत्व व बर्बादी रोकने के बारे में चर्चाएं हुई तथा पानी कितना अनमोल है , इस धरती पर जल के बिना किसी भी जीव का जीवित रहना मुश्किल है | आज हमारे प्राकृतिक स्त्रोत तहस नहस तथा सूख रहे हैं | वर्षा के जल संरक्षण पर अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है , अगर बनी भी है तो सिरे नहीं चढ़ पाई है | जिसके लिए हमारी सरकारों और जन प्रतिनिधियों को जल संरक्षण के प्रति गंभीर होना पड़ेगा | नदियों में फैलाई जा रही गंदगी को रोकना होगा , प्रत्येक घर में वर्षा के जल का संग्रहण टैंक भी बनाना होगा तथा जितने भी प्राकृतिक स्त्रोत है उनका संरक्षण करके उस पानी को भी भंडारण करके लोगों के घरों और खेतों तक पहुंचाना होगा | तभी हमारा कोई भी दिवस मनाना सार्थक होगा | जिसके लिए

हमारी सरकारों वह प्रशासन को गंभीर होना पड़ेगा |

LADBHAROLNEWS.COM के लिए लांगणा से पत्रकार राजमल राणा की रिपोर्ट!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments