BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

विधायक प्रकाश राणा ने किया लडभङोल की कोलंग पंचायत का दौरा! कहा जल्दी होगी लोगों की समस्याएं दूर!


,जोगिन्दर नगर, 20 फरवरी: जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा आज कोलंग पंचायत के डोभा गांव पहुंचे। इस मौके पर उन्होने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान के धन्यवाद कार्यक्रम में शिरकत की तथा पंचायत की विभिन्न समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होने खड़ीहार पंचायत का भी दौरा किया तथा जन समस्याएं भी सुनीं।

इस मौके पर उन्होने कहा कि आने वाले समय में कोलंग पंचायत की विभिन्न समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल करने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत की पानी, सडक़ इत्यादि विभिन्न समस्याओं को जल्द बेहतर बनाने के प्रयास होंगे ताकि यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होने पिछली पंचायत द्वारा गांव के विकास के लिए किये गए प्रयासों की सराहना भी की। साथ ही कहा कि यदि पंचायत का कोई भी रास्ता अभी भी कच्चा है तो इस बारे उन्हे जल्द प्रस्ताव सौंपे ताकि आवश्यक धनराशि मुहैया करवाई जा सके।
 आग से प्रभावित 

आग से प्रभावित गदयाड़ा गांव की रूमा देवी व बिमला देवी से मिले विधायक, स्थिति का लिया जायजा
इससे पहले विधायक प्रकाश राणा पिछले दिनों गांव गदयाड़ा में आग लगने से प्रभावित रूमा देवी व बिमला देवी व उनके परिजनों से मिले तथा स्थिति का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की बिजली, पानी इत्यादि की समस्या को जल्द दुरूस्त करने के मौके पर ही निर्देश दिए।


 चौकी गदयाड़ा

चौकी गदयाड़ा सडक़ का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा
इस बीच विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि चौकी-गदयाड़ा सडक़ के अधूरे पड़े कार्य को अगले बजट में समुचित धनराशि उपलब्ध करवाकर पूर्ण किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को सडक़ की सुविधा का लाभ मिल सके।
 फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित।
फेफड़ों की बीमारी से पीडि़त त्रैम्बली पंचायत की रक्षा देवी को दी 20 हजार की आर्थिक मदद
विधायक प्रकाश राणा ने फेफड़ों की बीमारी से पीडि़त त्रैम्बली पंचायत की रक्षा देवी को प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से 20 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की।


 इस अवसर पर।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, पंचायत सदस्य जशोदा देवी, रीता देवी, पान सिंह के अतिरिक्त सतीश कुमार, भूरी सिंह सहित पंचायत के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।





-000-

Comments