BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

दुखद समाचार! लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां के एक व्यक्ति की बिनवा खड्ड में फिसल कर हुई मृत्यु!


 लडभडोल(मंडी)! लडभडोल क्षेत्र की ऊटपुर पंचयात के भ्रां गांव के 65 से 70 वर्षीय उम्र के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की बिनवा खड्ड में फिसलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने पुलिस को सूचित किया जिसके तुरंत बाद लडभडोल पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरी सिंह जिनकी आयु करीब 65 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है,हर रोज बिनवा खडड में मछली पकड़ने के लिए जाता था , मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की हैं। हम इस दुर्घटना पर  गहन शोक व्यक्त करते हैं ईश्वर से मृतक बीरी सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। ओम शांति!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

 

Comments