BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

BREAKING NEWS! लडभङोल के द्रमन-गोलवां के समीप एक ट्रैक्टर हुआ दुर्घटना का शिकार! घायलों में एक व्यक्ति लडभङोल से और एक बैजनाथ से है शामिल! पालमपुर हॉस्पिटल किया गया शिफ्ट!



आज दिन को 3:00 बजे लडभङोल के द्रमन-गोलवां के समीप एक ट्रैक्टर सङक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें दो लोग घायल हो गए और इन घायल लोगों को पालमपुर हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। नायक तहसीलदार जी के अनुसार सूत्रों के अनुसार आज दिन को 3:00 बजे विकेश चौहान सुपुत्र बख्शी चंद निवासी गांव भ्रां और चालक सचिन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव चौबू इस दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें सब डिविजनल हॉस्पिटल पालमपुर शिफ्ट किया गया है। हम इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हैं और ईश्वर से इन दोनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ कामना करते हैं।







 


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

 

Comments