BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश, शिक्षकों को अब तीन माह छुट्टी नहीं


 शिक्षा निदेशालय को बताना होगा कारण, बहुत जरूरी कार्य पर ही राहत

बुधवार को प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल में शिक्षकों के आते ही सरकार ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। अब तीन माह तक शिक्षकों को आसानी से छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानाचार्य भी अपने लेवल पर शिक्षकों को अवकाश नहीं दे पाएंगे। सरकार ने आदेश दिए हैं कि अब केवल तीन माह का ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई सही ढंग से चले। इसके साथ ही दसवीं व जमा दो के छात्रों को फाइनल एग्जाम के लिए तैयार किया जा सके, जिसके लिए उनकी नियमित कक्षाएं जरूरी हैं। सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि निदेशालय सख्त आदेश स्कूल प्रबंधन को जारी करे, ताकि अब शिक्षक आसानी से अवकाश न ले पाएं। अहम यह है कि शिक्षा विभाग छुट्टियों पर आने वाली एप्लिकेशन को चैक करेंगे और अगर उन्हें लगा की छुट्टी आवश्यक है, तभी दी जाएंगी। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि अब पहली फरवरी से ग्रीष्मकालीन स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षक बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई को गंभीरता से लें।

ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों को जो समझ नहीं आया है, वह उन्हें बताया जाए। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों से माइक्रोप्लान आने के बाद वह खुद भी प्रिंसीपल्स से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से व्यवस्थाओं को जांचेंगे। बता दें कि बुधवार को राज्य के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी हाजिरी लगाई। बताया जा रहा है कि पहले दिन 80 प्रतिशत शिक्षक स्कूलों में आए। दस माह बाद पहली फरवरी से प्रदेश के स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो रही हैं। राज्य सरकार ने समर क्लोजिंग स्कूलों से नियमित कक्षाएं फिजिकली रूप से लगाने की घोषणा कर दी है।  शिक्षकों व अन्य स्टाफ को सैनेटाइजेशन के लिए नियमित तौर पर आना होगा। वहीं पांचवीं व आठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों की स्कूलों में आकर कक्षाएं लगाई जाएंगी।

 अहम यह है कि पहली फरवरी से प्रदेश के आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलीटेक्निक कालेजों के अलावा दूसरे शिक्षण संस्थान भी खुल जाएंगे। ऐसे में फरवरी से स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं लगने के बाद क्या रिजल्ट आते हैं, यह देखना अहम होगा। इसके साथ ही 15 फरवरी से विंटर क्लोजिंग स्कूलों में भी शिक्षक व छात्रों को आना होगा। स्कूल, कालेज खुलने के बाद सरकारी व प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को कोविड की गाइडलाइन का पालन खुद करवाना होगा।

स्कूलों को आदेश

सरकार ने आदेश दिए हैं कि सैनेटाइजेशन का छात्रों को ध्यान रखना होगा। पुरानी कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मास्क, थर्मल स्कैनिंग के साथ ही एंट्री के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में छात्रों की हाजिरी फिलहाल अनिवार्य नहीं है।

पहले दिन बैठक

बुधवार को जब स्कूल खुले, तो स्कूल प्रिंसीपल्स ने शिक्षकों के साथ बैठक दी। इस बैठक में शिक्षकों को कोविड की गाइडलाइन के बारे में बताया गया। अहम यह है कि इस बैठक में माइक्रो प्लान बनाने के लिए प्रिंसीपलों ने शिक्षकों से सुझाव भी लिए।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments