BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां में जगदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम का आयोजन!


 लडभडोल(मंडी)!महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना चौंतड़ा के सौजन्य से रविवार को पर्यवेक्षक जगदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में बालिका दिवस अवसर पर वृत की ऊटपुर पंचयात के भ्रां गांव में राष्ट्रीय  बालिका दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की दो नन्ही बालकियो के नाम पर दो पौधों का रोपण किया गया। इस विषय में वृत पर्यवेक्षक जगदेव भारद्वाज ने कहा कि हमें बेटियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। इसके लिये सरकार द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि आज के दौर में बेटा-बेटी एक समान हैं और हमें उनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नही करना चाहिये। मौजुदा समय में कई क्षेत्रों में बेटियां बेटों को पछाड़ कर आगे निकली हैं। हमें बेटा-बेटी को समान अवसर प्रदान करने चाहिये ताकि बेटियों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हो सके और वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और कभी पीछे मुड़कर ना देखें। इस अवसर पर आगणवाड़ी कार्यकर्ता रीमा सहित करीब  दो दर्जन से अधिक महिलाए मौजूद रहीं।

,


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments