BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने चौंतङा में आयोजित शपथ समारोह में ली शपथ! विधायक प्रकाश राणा ने दी बधाई!


 नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने आज चौंतङा में आयोजित शपथ समारोह में  शपथ ली। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने कहा की "पंचायतों के समग्र विकास को सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलजुल कार्य करें"। प्रकाश राणा आज बीडीओ कार्यालय परिसर चौंतड़ा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त बधाई देते हुए संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि" हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्राम पंचायतें रीढ़ का काम करती हैं। ऐसे में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलकर चलने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि का मकसद अपनी पंचायत का विकास सुनिश्चित बनाना है। ऐसे में वे पंचायत चुनाव के दौर को भूलकर गांव के सभी वार्डों का संपूर्ण विकास के लिए कार्य करना सुनिश्चित बनाएं"। उन्होने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया ताकि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नितियों व कार्यक्रमों का समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल सके।
प्रकाश राणा ने कहा कि पंचायतों में विधवा पेंशन के मामलों को सभी पंचायत प्रतिनिधि समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि ऐसे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सरकार की योजनाओं को लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही कहा कि यदि उनकी पंचायत में कोई अक्षम व्यक्ति है तो उसे भी प्रेम मैमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से सहायता उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहें जिस बारे भी वे उन्हे अवगत करवा सकते हैं।
उन्होने जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र में अबतक हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर  सरकार ने इस क्षेत्र को जलशक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, उप तहसील मकरीड़ी, सिविल अस्पताल लडभड़ोल, आईटीआई, बस डिपो जैसी कई सौगातें प्रदान की है। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से आगे भी यह विकास की रफतार जारी रहेगी।
उन्होने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को शांति व सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी बधाई दी। सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को हमारी तरफ से भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM



STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments