BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सड़क दुर्घटना! खङीहार रक्तल सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे लुढ़की, ट्रैक्टर चालक की हुई मृत्यु!

 



खडियार रक्तल सडक पर गांव पट्टा के समीप मंगलवार को  देर शाम 5:00 बजे सड़क का कार्य कर रहे ठेकेदार का एक ट्रैक्टर  अनियंत्रित होकर गांव पट्टा के समीप करीब 25 मीटर नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक फुलवा लामा 35 वर्ष

गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सड़क तक पहुंचाया गया। उसके बाद निजी गाड़ी द्वारा सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया जहां पर डॉक्टर मनीषा वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लडभड़ोल पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम हेतु जोगिंद्रनगर भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि मुख्य आरक्षी अनिल कुमार ने की है और कहा की मामले की जांच की जा रही है। हम इस दुर्घटना पर गहन अफसोस जाहिर करते हैं और मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं। ओम शांति! LADBHAROLNEWS.COM

Comments