BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

हिम युवा जन कल्याण संगठन ने गरीब मजदूर के परिवार की आर्थिक सहायता करके पेश की मिसाल!


लडभड़ोल क्षेत्र  के गांव तुलाह में दिहाड़ी मजदूरी कर  लौट रहे व्यक्ति की सड़क में पैर फिसलने से करीब  एक माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तुलाह के जसवंत सिंह 1 माह पूर्व दिहाड़ी मजदूरी कर  देर सांय  के समय अपने घर जा रहे थे और मार्ग में सड़क में पैर फिसलने से उनकी मृत्यु हो गई थी। जसवंत सिंह गरीब परिवार से संबंध रखते थे। हिम युवा जन कल्याण संगठन द्वारा तुलाह में जाकर जसवंत सिंह के परिजनों को 15 हज़ार की राशि संगठन द्वारा दी गई। हिम युवा जन कल्याण संगठन ने मौके पर तुलाह जाकर  ये राशि परिजनों को सौंपी। हिम युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष सतबीर ठाकुर ने बताया कि  संगठन द्वारा की जा रही मानवता की सेवा एक अद्वितीय उदाहरण से कम नहीं है। यह संगठन लडभड़ोल क्षेत्र में  कई गरीब लोगों की सहायता कर चुका है। उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करने से उनको ख़ुशी प्रदान होती है। हम उम्मीद करते हैं कि हिम युवा जन कल्याण संगठन अपने जन कल्याणकारी कार्य आगे भी जारी रखेगा। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments