BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

दुखद समाचार! लडभङोल के तुलाह से हराबाग जा रही एक कार सड़क से 20 फुट नीचे लुढ़की!


प्राप्त सूत्रों के अनुसार तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव तुलाह से हराबाग बरात लेकर जा रहीं थी तो  एक अल्टो कार नंबर HP: 11-5288 अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट से अधिक नीचे लुढ़क गई। कार में 5 लोग सवार थे। यह शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बारात के साथ जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा पेश आया। उपचार के लिए घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया जहां पर तैनात डॉ अंकुश भारद्वाज ने उनका उपचार किया। घायलों में अंजना देवी 20 वर्ष निवासी गरोरू, नीलम 23 वर्षीय निवासी शिमला, सोनिया 19 वर्षीय निवासी बैरी , विजय कुमार निवासी तुलाह शमिल हैं जबकि कार चालक को हल्की खरोंच आई हैं। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में  तैनात डॉक्टर अंकुश भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल हुए 4 लोग खतरे से बाहर हैं। घायलों के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं, और अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को रैफर भी किया जाऐगा नहीं तो उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी वहीं घायल परिजनों के अनुसार इस हादसे की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं करवाई गई है। हम इस दुर्घटना पर गहरा अफसोस जाहिर करते हैं साथ ही इस बात पर संतोष प्रकट करते हैं कि सभी लोग सुरक्षित हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

Comments