BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

विधायक प्रकाश राणा ने कंधार पंचायत के घटाशनी व सरी गांव के लोगों की सुनी समस्याएं!


विधायक प्रकाश राणा ने जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत आज कधार पंचायत में जाकर जनता की समस्याओं को हल किया। जनता की समस्याओं को सुनते हुए विधायक जी ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि सरी से बदन तक रोड़ को गाड़ी योग्य बनाया जाए। अगर कहीं कोई समस्या आ रही है तो उन्हें सूचित करें।ओर चर डुघ गांव में जो बिजली की समस्या है उसे भी जल्दी ही सही करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए। गुम्मा से रवाडा तक भी सड़क बनाने के आदेश विधायक जी ने दे दिए हैं। तत्पश्चात विधायक जी ने सरी में मौजूद हडिम्बा माता मंदिर में शीश नवाजा।

कधार पँचायत के थ्रोट-ग्लू गांव पहुंचे विधायक प्रकाश राणा-:


जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत विधायक प्रकाश राणा जी आज कधार पँचायत के थ्रोट-ग्लू गांव में पहुँचे। वहां जाकर विधायक जी ने उनकी दैनिक चर्या का जायजा लिया। 


विधायक जी जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके रोड़ की स्टडी करेंगे और इसको निकालने के लिए क्या समस्या आ रही है। उसको हल करेंगे और आपको सड़क सुविधा दी जाएगी। विधायक जी ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि इस सड़क की फाइल को स्टडी करें और उन्हें सूचित किया जाए समस्या कहाँ पर आ रही है। निचली हार रास्ता के लिए 50 हजार व थोरट-गलू महिला मंडल के लिए 10 हजार व थोरट-गलू स्कूल मैदान के लिए 25 हजार देने की घोषणा की।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments