BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

महत्वपूर्ण सूचना! 22 अक्टूबर 2020 को तहसील कार्यालय मकरीडी में सुबह 11:00 बजे व्यास दरिया कांडा पत्तन और बलेसर पत्तन की होगी नीलामी! इच्छुक लोग ले सकते हैं भाग!

 

22 अक्टूबर 2020 को उपतहसील कार्यालय मकरीङी में सुबह 11:00 बजे व्यास दरिया कांडापत्तन और बलेसर पत्तन की  नीलामी की जाएगी। इच्छुक लोग भाग ले सकते हैं ताकि नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। बोली तभी शुरू की जाएगी जब 10 या 10 से अधिक लोग बोली के लिए कार्यालय में उपस्थित होंगे और बोली दाता को बतौर सिक्योरिटी 10 हजार रूपये मौके पर जमा कर करवाने होगें। बोली कि समाप्ति पर आखिरी बोलीदार से बोली कि कुल रकम का एक चौथाई भाग उसी समय वसूल किया जाएगा। इस बोली में उक्त पत्तनों की अवधी 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 तक होगी। पिछली बोली को मद्देनजर रखते हुए कांडा पत्तन की बोली ₹10 हजार और बलेसर पत्तन की बोली 86 हजार से शुरु की जाएगी। डिफॉल्टर व्यक्ति बोली देने की हकदार नहीं होंगे जब तक उनका बकाया राशि बोली से पहले कार्यालय में जमा नहीं हो जाती। यह सूचना जन संदर्भ के लिए उप तहसील कार्यालय मकरीङी से नायब तहसीलदार पूर्णचंद कौंडल द्वारा LADBHAROLNEWS.COM के माध्यम से जारी की जाती है। धन्यवाद! 


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments