BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई हो! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के शिक्षक अशोक जमवाल को मिला स्मार्ट टीचर सर्टिफिकेट!


शैक्षिक आगाज नामक एक संगठन है जिसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश में है। यह संगठन सम्पूर्ण भारत के राज्यों में है और इसका मुख्य कार्य उन शिक्षकों को ‌सम्मान देना‌ है जो निष्ठापूर्वक ‌गरीब‌‌ बच्चों की‌ सहायता करते हैं और जिन्होंने ने लाॅक डाउन‌‌ में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की भलाई के लिए काम ‌किया। लडभङोल के गांव भलाहरा के निवासी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल में राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता अशोक कुमार जमवाल सुपुत्र श्री दुनीचंद को संगठन की ओर से स्मार्ट शिक्षक सर्टिफिकेट दिया गया है।LADBHAROLNEWS.COM के साथ हुई बातचीत में अशोक कुमार जमवाल ने बताया की संगठन शैक्षिक आगाज की तरफ से हिमाचल से 6 शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया है।LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से अशोक कुमार जमवाल को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


 STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

 महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments