BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

आज माता सुरगणी मंदिर में लैंटर का हो रहा है काम! श्रमदान के इच्छुक लोग पानी लाएं साथ!


जोगिंदर नगर और लडभड़ोल वासियों के साथ कोलंग,त्रैम्बली, खुड्डी, कुठेहड़ा, द्राहल और बुहला भड़याडा, खद्दर, लांगणा, खडीहार, तुल्लाह पंचायतों के सभी लोगों से विनम्र निवेदन है की जोगिन्दरनगर के सिकंदर धार के चलोटी गांव की ऊंची पहाड़ी में स्थित सुरगनी माता के मंदिर का निर्माण कार्य जो चल रहा है।
उसका लेन्टर 18 तारीख यानि शुक्रवार के दिन डलने जा रहे है।आप सभी क्षेत्रवासियों को माता सुरगनी देवी सिकंदर दास सोसाइटी  की तरफ से आमंत्रित किया जाता है। मंदिर के लेन्टर के दिन आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। सुरगनी माता का मंदिर का लेन्टर 2000 स्क्वायर फीट का लेंटर डलने वाला है। यह कार्य 43 दिन में हो पाया। जो लोग माता सुरगनी के मंदिर के लेंटर के दिन अपना श्रमदान देने के लिए आएंगे वह लोग जरूर अपने साथ पानी के बर्तन भर के जरूर ले आए ताकि हमें लेंटर डालने के लिए पानी की किसी तरह की कोई कमी ना हो पाये। इसके साथ ही मंदिर तक 7 स्टील पोल लगा कर मंदिर तक बिजली पहुंचाना माता सुरगनी देवी सिकंदरधार सोसाइटी और आप सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। मंदिर में बिजली पहुँचना एक ऐतिहासिक काम हुआ है। सुरगनी माता समुदायिक भवन के निर्माण के लिए कोलंग पचायत के प्रधान श्री देश राज और माता सुरगनी देवी सिकंदरधार सोसाइटी मिलकर इस सामुदायिक भवन का काम को करवा रहे हैं। सुरगनी माता समुदायिक भवन की लंबाई 18 फुट और चौड़ाई 15 फुट होगी।साथ समुदायिक भवन का कार्य भी शुरू हो चुका है। आप सभी के संयुक्त सहयोग से यह काम हो पाया है।आने वाले भविष्य की पीड़ियों के लिए ऐसा ऐतिहासिक कार्य नील का पत्थर साबित हुआ है। जो लोग मंदिर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं, उन सभी को माता सुरगनी सिकंदर धार सोसाइटी  की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद!


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM






 

Comments