BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लांगणा! व्यास नदी के बलेसर पत्तन में नाव ना चलने से परेशान जनता!


कहने को तो हम 21वीं शताब्दी में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन सुविधाओं की बात की जाए तो अभी तक हम 18वीं शताब्दी में ही जी रहे हैं | क्षेत्र में व्यास नदी पर कांडापतन , बलेसर पतन व कोठी पतन से अभी तक लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नांवों के माध्यम से ही आर-पार आ - जा रहे हैं | लोग कई दशकों से इन पत्तनों पर फुट ब्रिज बनाने  की मांग करते आ रहे हैं लेकिन लोगों के अनुसार हमारी सरकारें और  राजनेता लोगों की जरूरत  की मांग को पूरा ना कर के बेतुके कार्यों पर पैसा खर्च कर रहे हैं | लांगणा पंचायत के बेड़ी गाँव के पास ब्यास नदी के  बलेसर पतन में नाव न चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इस पत्तन से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है | बरसात के कारण पत्तन  पिछले 2 महीनों से बंद था । अब बरसात भी थम चुकी है  लेकिन अभी तक पत्तन में नाव न चलने के कारण लोगों को 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करके अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है |  जबकि नाव के द्वारा दो से 5 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंच जाते हैं |   देशराज राणा , सुनील कुमार , संजय कुमार , विकी , प्रवीण कुमार , बॉबी , जगदीश , प्यारे लाल शर्मा आदि लोगों ने प्रशासन से  शीघ्र नाव चलाने  और इन पत्तनों  पर फुट ब्रिज बनाने  की मांग की है ताकि लोगों के समय व पैसे की  बचत हो तथा लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े | उप तहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार प्रेम सिंह के अनुसार "अभी तक पुराने ठेकेदार का ₹48000 बकाया राशि शेष जमा करवाने को है | नोटिस भेज दिया गया है | तथा इस पतन की नई बोली लगाने के लिए फाइल मंडी भेज दी गई है | जैसे ही आदेश होंगे ,आगामी  कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी | "LADBHAROLNEWS.COM के लिए पत्रकार राजमल राणा की रिपोर्ट! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments