BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

दुखद समाचार! शिमला के वरिष्ठ सर्जन की कोरोना संक्रमण से दिल्ली में हुई मृत्यु!


शिमला जिला से संबंध रखने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. जेआर कंवर की मौत हो गई है। बीते 17 सितंबर को इनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हुआ था। वे इन दिनों जालंधर के एसजीएल अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती करवाया गया था। स्व. कंवर शिमला ग्रामीण के तहत पड़ने वाले सुजाना गांव से संबंध रखते थे। आईजीएमसी से अपनी एमबीबीएस की डिग्री की थी, इसके बाद वे आईजीएमसी में काफी समय तक एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं देते रहे। इसके बाद उन्होंने बरारा अस्पताल, अपोलो अस्पताल, दिल्ली हार्ट एंड लंग अस्पताल, टैगौर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर के बड़े भाई थे। इनके छोटे भाई ग्राम पंचायत चनोग के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। हम इनकी असमय हुई मृत्यु पर शोक जाहिर करते हैं। ओम शांति
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments