BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

20 सितंबर से 12 रूटों पर रात्रि बस सेवा की जाएगी आरंभ!

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने 12 रूटों पर 20 सितम्बर, 2020 से रात्रि बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6ः45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी। पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3ः40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4ः45 बजे चलेगी। नयाग्राम-होली-चंबा-फटाहार वाया जोत-चैवाड़ी रूट पर बस नयाग्राम से सायं 3ः15 बजे चलेगी और फटाहार से सायं 4 बजे चलेगी। उन्होंने बताया कि बद्दी-जोगिन्द्रनगर वाया स्वारघाट बिलासपुर रूट पर बद्दी से बस सायं 9ः30 बजे चलेगी और जोगिन्द्रनगर से सायं 6ः30 बजे चलेगी।

बद्दी से चंबा वाया नालागढ़-स्वारघाट-भाखड़ा-ऊना-मुबारकपुर-भरवाईं-चिंतपुर्णी-टैरेस-जसूर-नूरपुर-बनिखेत  रूट पर बद्दी से बस रात्रि 9 बजे और चंबा से भी रात्रि 9 बजे चलेगी। त्रिलोकनाथ-धर्मशाला वाया केलांग-मनाली-मंडी-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा  रूट पर बस त्रिलोकनाथ से प्रातः 7ः15 बजे और धर्मशाला से सायं 6 बजे चलेगी। जाहलमा-रिकांगपिओ वाया मनाली-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-रामपुर रूट पर बस जाहलमा प्रातः 4ः30 बजे चलेगी और रिकांगपिओ से सायं 5 बजे चलेगी।रिकांगपिओ-शिमला-हमीरपुर रूट पर बस सायं 4ः30 बजे रिकांगपिओ से चलेगी और हमीरपुर से दोपहर बाद 12ः30 बजे चलेगी। झाकड़ी-हमीरपुर रूट पर बस झाकड़ी से प्रातः 5ः25 बजे चलेगी और हमीरपुर से सायं 5ः10 बजे चलेगी। रामपुर-चिंतपुर्णी रूट पर बस रामपुर से दोपहर बाद 3ः45 बजे चलेगी और चिंतपुर्णी से भी 3ः45 बजे चलेगी। शिमला-जसूर वाया बिलासपुर-हमीरपुर-ज्वालाजी-देहरा-टैरेस रूट पर बस सायं 7ः20 बजे शिमला से चलेगी और जसूर से सायं 5ः40 बजे चलेगी। केलाॅग से शिमला रूट पर केलाॅग से बस दोपहर 12ः30 बजे और शिमला से सायं 7 बजे चलेगी।
बिक्रम सिंह ने बताया कि इन सभी बसों की बुकिंग आॅनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध है।
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments