BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

काबिले-तारीफ! मठ्ठागढ़ निवासी हरनाम सिंह का गुम हुआ पर्स मिला वापिस, राजन गुप्ता नाम के व्यक्ति ने लौटाया खोया हुआ पर्स!

दिनांक 13 अगस्त 2020 को हमने एक जरूरी सूचना डाली थी जिसमें हमने बताया था की हरनाम सिंह सुपुत्र अनूप सिंह गांव मठ्ठागढ़ डाकघर गोलवां तहसील लड़ भङोल का पर्स गुम हुआ है जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजाब नेशनल बैंक और कोआपरेटिव बैंक के एटीएम तथा 2200 रुपए नकद राशि थी। आप सब को यह जानकर अत्यंत खुशी होगी की हरनाम सिंह को यह पर्स वापस मिल गया है। राजन गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को यह पर्स मिला था और उन्होंने यह पर्स हरनाम सिंह को वापिस लौटा दिया है। राजन गुप्ता ने समाज के सामने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। राजन गुप्ता उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वह एक दिन पाइन ग्रोव इंटरनेशनल स्कूल, स्यूण लडभङोल में स्कूल भवन को POP देने का कार्य करने के लिए आए थे और गोलवां-द्र्मण मार्ग पर राजन गुप्ता को यह पर्स मिला। पर्स में हरनाम सिंह के जरूरी कागजात और 2210/- ₹ की धनराशि और एड्रेस था। राजन गुप्ता ने हरनाम सिंह से संपर्क साधा और मकरैना जोगिंदर नगर में स्थित अपने क्वार्टर से  हरनाम सिंह को यह पर देने के लिए आया। हरनाम सिंह अपने  जरूरी कागजात को पाकर बेहद खुश हुए  और उन्होंने  राजन गुप्ता को पर्स में मौजूद 2200/- की धनराशि इनाम के तौर पर दी और राजन गुप्ता का धन्यवाद किया। हम राजन गुप्ता की ईमानदारी की सराहना करते हैं और हरनाम सिंह को जरूरी कागजात वापस मिलने के लिए बधाई देते हैं। राजन गुप्ता जैसे व्यक्तियों के कारण ही आज समाज में ईमानदारी जीवित है। धन्यवाद!  LADBHAROLNEWS.COM


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments