
प्राप्त सूत्रों के अनुसार लुधियाना शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे लडभङोल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को सुबह जब व्यक्ति ने कमरा नहीं खोला तो पुलिस को बुलाया गया। कमरा खोलकर देखा तो युवक फंदे से लटका था। मृतक की पहचान हिमाचल के मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर की तहसील लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। अभी तक पता चला है कि मृतक काफी दिनों से अपने घर से गायब था। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। एएसआई जज सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के पास होटल मुकुट में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने एक दिन के लिए कमरा किराये पर लिया था। इसलिए रविवार को सुबह 11 बजे कमरा खाली करने का समय था। होटल मैनेजर संजीव कुमार ने लगभग 11 बजे कमरा खाली करने के लिए खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने कोई आवाज नहीं दी। एक दो बार इंतजार करने के बाद आखिरकार उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे को खोला गया तो देखा कि कमरे में ठहरे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान सुशील कुमार पुत्र संत राम गांव भ्रां (मंडी) के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है। उसका आधार कार्ड पुलिस को मिला है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया है कि यह काफी दिनों से लापता था। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। हम इस मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त करते हैं। ईश्वर युवक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह महान शोक सहन करने की क्षमता दे। ओम शांति! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY" BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM
Comments
Post a Comment