BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

युवा विकास मंच लांगणा ने मुख्यमंत्री से की अपील! पंचायत चुनाव में जड़ से खत्म किया जाए आरक्षण!

युवा विकास मंच लांगणा के अनुसार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर महिलाओं , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों व सामान्य वर्ग के लिए पंचायत चुनावों में सीटें आरक्षित की जाती रही हैं लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि जहां सामान्य वर्ग पुरुष के लिए सीट आरक्षित होती है वहां से महिला प्रत्याशी भी खड़ी होकर चुनाव लड़ कर विजयी हो रही है तो सामान्य सीट के आरक्षण का क्या मतलब है। इससे तो अच्छा है कि आरक्षण को ही खत्म करके सभी वर्गों के लिए चुनाव लड़ने की खुली छूट मिलनी चाहिए ताकि जनता  पढ़े-लिखे , कुशल व योग्य उम्मीदवार का चयन कर सके। दूसरी तरफ अधिकांश मामलों में जहां महिला पंचायत प्रधान या वार्ड पंच है, पंचायत के प्रत्येक कार्य पर उनके पतियों का दखल होता है तथा प्रशासन भी उनके आगे बेबस नजर आता है। जब इनके द्वारा करवाए जा रहे गलत व घटिया कार्यों का कहीं कोई व्यक्ति अगर विरोध करता है तो  प्रशासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई न करके शिकायतकर्ताओं को ही अन्य मामलों में फंसाने का प्रयास किया जाता है। अधिकांश बार आरक्षित सीट से  कम पढ़े लिखे व अयोग्य उम्मीदवारों का चयन हो रहा है जिसके कारण  विकास व सुविधाओं  के मामले में हमारी पंचायतें पिछड़ रही हैं। पंचायतों में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी विकास कहीं नजर नहीं आता है।गरीबों के नाम पर वोट लेने वाले तथा उनका विकास करने के दावों का दम भरने वाले विकसित हो रहे हैं लेकिन गरीब गरीब ही रह रहा है। युवा विकास मंच लांगणा के प्रधान राजमल राणा व सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से विनम्र आग्रह किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनावों में आरक्षण को जड़ से  खत्म करके  ऐतिहासिक पहल करें तथा सभी वर्गों को चुनाव लड़ने की खुली छूट  मिले  ताकि जनता खुले मन से पढ़े लिखे व योग्य उम्मीदवार का चयन कर सके। आपकी इस बारे में क्या राय है? कृप्या कमेंट करके बताएं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments