BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

महत्वपूर्ण सूचना! 31 अगस्त और 1 सितंबर को सैनिक कैंटीन लगेगी लडभङोल में!


कोरोना के चलते काफी समय से लडभङोल में मोबाइल सैनिक कैंटीन नहीं आ रही थी जिसके लिए एक्स मैन लीग लडभङोल ने रोष प्रकट किया था और क्षेत्र में स्थाई सैनिक कैंटीन की मांग के साथ यह मांग रखी थी कि जब तक क्षेत्र में स्थाई कैंटीन नहीं आती तब तक मोबाइल कैंटीन के माध्यम से सैनिक परिवारों को सामान उपलब्ध करवाया जाए और इस विषय पर LADBHAROLNEWS.COM ने समाचार भी डाला था। जोगिंदर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल ने भी एक्समैन लीग की मांग का समर्थन किया था। खुशखबरी यह है कि क्षेत्र में सैनिक परिवारों के लिए मोबाइल कैंटीन सुविधा फिर से शुरू होने जा रही है। एक्समैनलीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के अनुसार इस बार 31 अगस्त और 1 सितंबर को मोबाइल कैंटीन लडभङोल में आएगी और सभी सैनिक परिवार 2 महीनों (अगस्त और सितंबर) का कोटा ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें दोनों दिन ( 31 अगस्त और 1 सितंबर) को कैंटीन आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अगस्त माह का कोटा 31 अगस्त को मिलेगा और सितंबर माह का कोटा 1 सितंबर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों महीनों का कोटा इकट्ठा नहीं मिलेगा और ग्रोसरी का सामान भी एक ही बार मिलेगा। एक्समैन लीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सामान लेने की इच्छुक सैनिक परिवारों से कैंटीन में अपना कैंटीन कार्ड स्वयं लाने और मास्क के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की है। हम प्रशासन का सैनिक परिवारों के लिए क्षेत्र में फिर से मोबाइल कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments