BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सावधान! लडभङोल की ऊटपुर पंचायत का एक व्यक्ति हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार! लगी ₹15000 की चपत!


आजकल आए दिन ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। लडभङोल की ऊटपुर के एक व्यक्ति मनदीप कुमार सुपुत्र राजमहल को आज सुबह whatsapp पर मैसेज आया कि आपकी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है और इस पैसे को लेने के लिए आपको 30,000 पर जमा करवाने होंगे। मनदीप ने पैसा ना होने का बहाना लगाया और फिर कहा कि मेरे पास ₹15000 हैं और मैं बैंक में जाकर पता करता हूं तो लुटेरे ने उसे बैंक में ना बताने के लिए कहा और मनदीप को कहा कि बैंक आपको टैक्स लगाएगा इसलिए बैंक वालों को मत बताओ। मनदीप उनके झांसे में आ गया और लुटेरे के अकाउंट में ₹15000 जमा करवा दिए लेकिन बाद में मनदीप को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है और उसके रुपए गायब हो चुके हैं। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और मनदीप ने पुलिस को लिखित रूप से शिकायत पत्र दे दिया है। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अहम है कि हम किसी को भी फोन पर या ऑनलाइन बैंक से संबंधित या दूसरी डिटेल्स ना दें। लॉटरी जैसे झांसे में न आएं और सुरक्षित रहें। सावधानी में ही सुरक्षा है। धन्यवाद! 





STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments