BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

दुखद समाचार! जोगिंदर नगर भाजपा के अहम सदस्य और मतेहङ बूथ अध्यक्ष किशोरी लाल जी का हुआ आकस्मिक निधन!


जोगिंदर नगर भाजपा परिवार के अहम सदस्य व मतेहड़ बूथ अध्यक्ष (पंडोल) श्री किशोरी लाल जी का गत दिवस अचानक निधन हो गया। भाजपा मंडलाध्यक्ष श्री पंकज जम्वाल जी व समस्त भाजपा मण्डल जोगिंदर नगर ने अपना दुःख जाहिर करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ मे परिवार के प्रति अपनी सवेंदना भी प्रकट की। पंकज  जमवाल  ने कहा  की  दुख की इस घड़ी में  पूरा भाजपा संगठन  दिवंगत आत्मा के  परिजनों के साथ है। LADBHAROLNEWS.COM पंडोल-मतेहङ निवासी किशोरी लाल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को महान दुख सहन करने की क्षमता प्राप्त हो।
ऊँ शान्ति

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments