BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नही थम रही कोरोना की रफ्तार,कांगङा के पंचरूखी में एक व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित!


प्रदेश में कोरोनावायरस की रफातार अभी थम नहीं रही है। कांगड़ा के पंचरुखी में कोरोना का केस आने से फिर से दहशत मच गई है। साथ लगती गदियाड़ा पंचायत के गांव में बाहर से आए एक दंपति में से पति की रिपोर्ट पाजिटिव आने से लोग सकते में हैं। संक्रमित व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । इसी बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पीडि़त की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल ली है। इसके साथ ही साथ बरोहल गांव के वार्ड 5 का कुछ हिस्सा कंटेनमेंट जोन और वार्ड 2, 3, व 4 को वफर जोन घोषित कर दिया गया है।

मंडी के सुंदर नगर में दिल्ली से पहुंचे दो व्यक्ति निकले कोरोना संक्रमित!

मंडी के सुंदरनगर में दिल्ली से घर आया एक और सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सुंदरनगर के सिनेमा चौक के समीप निजी होटल में इंस्टीच्यूट क्वारंटाइन किया गया उसका साथी पहले ही शुक्रवार को कोरोना का संक्रमित पाया गया है। अब ये दोनों की कोविड 19 के पीडि़त पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर सुंदरनगर प्रशासन ने दोनों को कोविड सेंटर ढंगसीधार शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति 18 जून को दिल्ली से लौटे थे। दो दिन पहले ही दोनों व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार देर रात को आने के बाद दोनों व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डाक्टर चमन सिंह ठाकुर का कहना है कि कुछ दिन पहले दिल्ली से कोरोना संक्रमित मरीज लौटे थे और दोनों संक्रमित व्यक्ति धर्मपुर क्षेत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मंझेड़ गांव का रहने वाला 46 साल का व्यक्ति है, जबकि दूसरा भी उसी इलाके का है, जिसकी उम्र 44 साल बताई जा रही है।दोनों दिल्ली में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और टैक्सी के जरिए सुंदरनगर पहुंचे थे।


पांवटा साहिब सिरमौर में जम्मू से पहुंचा आइटीबीपी का जवान निकला कोरोना संक्रमित!

तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर से पांवटा साहिब पहुंचा आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है। जवान की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे त्रिलोकपुर के कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। अब पांवटा साहिब में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 14 हो गई है । साथ ही एक्टिव मामलों की बात करें तो इस समय यह संख्या 9 है। जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी का 47 साल का जवान 20 जून को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से पांवटा साहिब के लिए निकला। 21 जून को वह जम्मू पहुंचा। 22 जून को किन्नौर और उसके बाद वह आर्मी की गाड़ी में धर्मपुर पहुंचा। वहां से निजी टैक्सी के माध्यम से 23 जून को वह पांवटा साहिब पहुंचा। यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लिए और उसे पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 के सब्जी मंडी इलाके में घर पर होम क्वारंटाइन कर दिया। विभाग ने उसका सैंपल लिया, जिसमें यह आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया है। बीएमओ राजपुर डॉक्टर अजय देओल ने आईटीबीपी के जवान के करोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जवान के संपर्क में आए उसके परिवार के तीन सदस्यों और 7 किराएदारों के सैंपल लिए जाएंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार , कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोगों की हो सकती हैं मौतें, सावधानी है बेहद जरूरी!
 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा है कि अगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल रनीरी गुएरा ने स्पेनिश फ्लू का जिक्र करते हुए कहा कि तब महामारी सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में बढ़ गई थी।इटली के आरएआई टीवी से बात करते हुए रनीरी गुएरा ने कहा कि करीब 100 साल पहले आए स्पेनिश फ्लू की दूसरी लहर में करोड़ों लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि स्पेनिश फ्लू भी कोविड की तरह ही बर्ताव कर रहा था। तब भी गर्मियों में मामले घट गए थे, लेकिन बाद में बढ़ गए।

 किन्नौर में भी तीन पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। ऐसे में सावधान रहना बेहद जरूरी है क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती है इसलिए आवश्यक होने पर ही बाहर जाएं और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments