BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

हिमाचल में कोरोनावायरस से सातवीं मौत! सिर में गुमटी गिरने से घायल हुए युवक की मौत, जांच में रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव!


शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC Shimla) अस्पताल में युवक की मौत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा 502 पर जा पहुंचा हैं।हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण थम नहीं रहा है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC Shimla) अस्पताल में आज एक 19 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। युवक की मौत की बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मृतक युवक 13 जून को गुमटी लेकर दिल्ली से शिमला पहुंचा था। चौड़ा मैदान में गुमटी उतारते वक्त उसे चोट लग गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) से अबतक 6 लोगों की मौत हुई है।जिला प्रशासन ने युवक की  मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने अब ठेकेदार समेत 5 लोगों और पॉजिटिव मरीज का इलाज करने वाले स्टाफ को अस्पताल के ट्राइस वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।अब इन लोगों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है।


हिमाचल में कुल केस हुए 502

हिमाचल प्रदेश में कुल केस 502 हो गए हैं। सबसे अधिक 138 केस कांगड़ा में रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद हमीरपुर में 131 केस हैं। वहीं, ऊना में 61, सोलन में 39, चंबा में 35 और मंडी में 22 केस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं शिमला में अबतक 19 केस रिपोर्ट हुए हैं। हिमाचल में कुल एक्टिव केस 176 हैं, जबकि 309 मरीज ठीक हुए हैं।
कुल 7 लोगों की गई जान

इससे पहले हिमाचल में कोरोना से 6 मौतें हुई थी। इनमें हमीरपुर के दो लोगों ने मंडी में दम तोड़ा है. मंडी के युवक की शिमला में मौत हुई थी, जबकि एक मौत धर्मशाला में हुई थी।अब हमीरपुर की महिला ने दम तोड़ा है। हिमाचल में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव केस 176 हो गए हैं।

हमारी जनता से गुजारिश है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments