BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

जोगिन्दर नगर में 16 को वाहनों की पासिंग व 17 मार्च को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम*




जोगिन्दर नगर, 13 मार्च :जोगिन्दर नगर में आगामी  16 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी  16 मार्च को वाहनों की पासिंग जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।

Comments