BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

रैड रिबन क्लब द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित


राजकीय महाविद्यालय लड भडोल के रैड रिबन क्लब तथा यूथ रैड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गांव ममाण में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था।  रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव में स्थित वट वृक्ष को गोद लेकर उसके संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक सेवा की भावना को साकार करते हुए स्थानीय गांव बनांदर तथा स्यूण के पेयजल स्रोतों की सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की संयोजिका डॉ. प्रीति का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं प्रो. अनीता शर्मा का भी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।




Comments