BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू , जिला मंडी के छात्रों शिवम और सुशांत ठाकुर ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सत्र 2025-26 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।


राजकीय उच्च पाठशाला पपलोटू , जिला मंडी के छात्रों शिवम और सुशांत ठाकुर ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सत्र 2025-26 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इन दोनों विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक ₹12,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती दीपा शर्मा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के  शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अतिरिक्त कक्षाएँ लगाकर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाई।

विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments