BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अधीन आशा कार्यकर्ता के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित



जोगिंदरनगर / लडभड़ोल ,12 मार्च। खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रुबल के वार्ड नंबर 3 चङोँझ, 5 कुनकर व 6 बनोण के लिए एक आशा कार्यकर्ता का पद भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड से इच्छुक महिलाएं 18 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लड़भड़ोल में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु महिला का आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदिका का संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

बीएमओ ने आगे बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं, जिसमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों), विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर बीएमओ कार्यालय लड़भड़ोल में जमा करवाए जा सकते हैं।

Comments