BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा ) राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा  एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इसके अंतर्गत दीपिका और प्रिया प्रथम स्थान पर सचिन व साहिल द्वितीय स्थान पर तथा गुंजन तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पूरे सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपिका तथा फरहान को वेस्ट वलंटियर के तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।




Comments