BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां, जिला मंडी की तीन छात्राओं खुशी, ज्योति वर्मा और आरुषि ने नेशनल मीन्स कम मैरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सत्र 2025-26 की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

 

लडभड़ोल :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां, जिला मंडी की तीन छात्राओं खुशी, ज्योति वर्मा और आरुषि ने नेशनल मीन्स कम मैरिट स्कॉलरशिप (NMMS) सत्र 2025-26 की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। खुशी और ज्योति वर्मा ने प्रथम दस में स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।गत वर्षों में भी विद्यालय के छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अजय राठौर ने छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने बच्चों की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दिया, जो इस सफलता का प्रमुख कारण है।

Comments