BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सुनो सरकार, लोग कर रहे बगोङा-रोपङी सङक के 8 सालों से पक्का होने का इंतजार!


तहसील लडभड़ोल,क्षेत्र  के बागोड़ा से रोपड़ी तक जोडने वाली सडक की एक बार भी नही हुई मरम्मत। यह सड़क बागोड़ा से शुरू होकर बगला, भटेहड़, सनेहड़, पट्टा, हरड़, पपलोटू, कलेहड़ू होते हुए रोपड़ी तक जाती है। ये सडक  बड़े-बड़े गड्ढों में तबदील हो चुकी साल 2012 में  विधायक रहे ठाकुर गुलाब सिंह द्वारा 8 किलोमीटर लम्बी इस सड़क को बस चलने योग्य घोषित किया गया था लेकिन 8 साल बीतने के बाद भी खस्ताहाल और कच्ची पड़ी हुई है।                      वीडियो भी देख सकते हैं                  
ग्रामीण स्वयं कर रहे सड़क की मरम्मत का कार्य, विधायक प्रकाश राणा से की सड़क को पक्का करवाए जाने की मांग!
इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहीं दोपहिया वाहन चलाना जान जोखिम में डालने वाली
बात है। सभी गाड़ियां व बाइकें हिचकोले खाते हुए इस सड़क से गुज़रते है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क की मिट्टी गिली हो जाती है।  इससे वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। गड्ढों से वाहनों को भी नुकसान होता है।  इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही सड़क की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया है  स्थानीय लोगों में मोहन सिंह, धर्मवीर सिंह, दान सिंह, पान सिंह, अमर चंद शेर सिंह वर्मा तिलक राज,सचिन तनवाल आदि ने बताया की जब तक इस सड़क को पक्का नहीं किया जाता है तब तक समस्या बनी रहेगी। उन्होंने सरकार व विधायक प्रकाश राणा से मांग की है की बागोड़ा से रोपड़ी सड़क पर तारकोल बिछा कर पक्की की जाए।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग  लडभड़ोल के  सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि नाबार्ड  के तहत डीपीआर 14 किलोमीटर की तैयार कर दिल्ली भेजी गई है।जैसे ही सैंक्शन होती है।वैसे ही इस  सडक  को पक्का करने का कार्य पूरा किया जाएगा।


LADBHAROLNEWS.COM विधायक प्रकाश राणा और लोक निर्माण विभाग से अपील करता है की बगोङा-रोपङी सड़क की हालत सुधारी जाए। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments