BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिन्दर नगर के दानवीरों ने नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए दी सहयोग राशि!

                           न्यूज़ वीडियो देखें
कोरोना महामारी कोविड- 19 से निपटने हेतु क्षेत्र के लोग आपदा प्रबंधन में आर्थिक सहायता हेतु बढ़-चढ़कर  सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ और नाम जुड़ने जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर आईटीबीपी धनी राम व उनकी पत्नी सरस्वती देवी द्वारा 11000/- का चैक , प्रधान ग्राम पंचायत द्रुबल मान सिंह द्वारा 5100/-का चैक, मुख्यअध्यापक अमर सिंह द्वारा 5100/- रूपए का चैक, व माँ चतुर्भुजा ग्रुप की प्रधान कौशल्या देवी, व सचिव शीला देवी द्वारा सहायता राशि उपमण्डल अधिकारी व चेयरमैन रैड क्रॉस सोसाइटी जोगिंदरनगर 
के लिए दी। यह राशि उपतहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से दी गयी।

नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने किया आभार व्यक्त!

नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने इस आपदा की घड़ी में सरकार व प्रशासन का  सहयोग देने के लिए समस्त दानी लोगों  का धन्यवाद किया। नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने बताया कि इस मौके पर कोविड- 19 टीम द्वारा ग़रीब प्रवासी मजदूरों को 13 राशन किटें वितरित की गयीं।

यह सब रहे इस अवसर पर मौजूद!

इस मौके पर दानवीरों सहित नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, रीडर आनंद मूर्ति , पटवारी परमेश्वरि दास ,आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments