BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

किसानों की मेहनत पर बेमौसम बारिश ने फेरा पानी, किसान हुए मायूस!

                          न्यूज वीडियो देखें
लडभडोल (लांगणा) :- क्षेत्र में हो रही बे मौसमी बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है | आजकल गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चला हुआ है , तो पिछले तीन  दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है और फसल खेतों में ही तैर रही है | लगभग  एक दशक से कभी ज्यादा कभी कम हो रही बारिश के कारण या फिर घटिया बीज सप्लाई होने के कारण लोगों को अपनी मेहनत का मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है |  तथा जानकारी व जागरूकता ना होने के कारण फसल बीमा योजना का भी लाभ लेने से अधिकांश किसान वंचित है | किसानों की फसल को बर्बाद करने में आवारा मवेशियों व बंदरों ने पहले से ही कोई कसर नहीं छोड़ रखी है , ऊपर से हो रही बेमौसम बारिश के कारण फसल बर्बाद हो रही है |  खेतों में उगाई गई अनाज की कीमत कम और खर्चा अधिक होने के कारण लोग खेती करने से मुंह मोड़ने को विवश हो रहे हैं | लोगों ने सरकार से मांग की है कि कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिए कारगार कदम उठाए जाएं तथा किसानों की बर्बाद हो रही फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए |

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments