BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

BREAKING NEWS कोरोना वायरस बैजनाथ कांगड़ा में भी अलर्ट तीन अस्पतालों में बनाए गए कफ कॉर्नर्स ऐसे करें बचाव


बैजनाथ:- धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में  कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है पड़ोसी देश चीन में कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों तथा इससे होने वाली मौतों के बढ़ रहे आंकड़े के बाद दुनिया भर में अलर्ट जारी किया गया है हिमाचल प्रदेश में भी  स्वास्थ्य विभाग ने  इस वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है हिमाचल के धर्मशाला व बैजनाथ क्षेत्र मे तिब्बती  बौद्धो़ं मठो़  मे भी चीन से काफी पर्यटक आते हैं।

 ऐसे में जिला कांगड़ा के तीन हॉस्पिटलों मैं कफ कॉर्नर्स स्थापित कर दिए  हैं  इनमें  क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एव अस्पताल टांडा और सिविल अस्पताल पालमपुर मैं कॉर्नर्स स्थापित किए हैं इन  कॉर्नर्स मैं सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की तुरंत जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाफ को कोरोना वायरस के संबंध  मे अपडेट किया जा रहा है अभी तक यह कोरोना वायरस का कोई भी मामला कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन  एहतियात के तौर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं सीएमओ कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया की कोरोना वायरस पिछले वर्ष दिसंबर में दुनिया में सामने आया था इसकी ज्यादा मामले चीन में पाए गए  है अब तक भारत में वायरस का कोई भी कन्फर्म केस नहीं आया है  या एक वायरल इंफेक्शन है सारे स्टाफ को अपडेट किया जा रहा है धर्मशाला टांडा और पालमपुर अस्पतालों में  कफ कॉर्नर्स स्थापित किए गए हैं बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया गया है।


जानिए क्या है कोरोना  वायरस

कोरोना असल में वायरस का एक बड़ा समूह है जो जानवरों में आम है अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेशन सीडीएस के अनुसार कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्य तक पहुंच जाता है  इसके संक्रमण से बुखार जुखाम सांस लेने में तकलीफ नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं हो जाती है यह नयूमोनिया का कारण भी बन सकता है इसकी स्थिति  मिडल ईस्ट रेस्पाईरेट्री सिंड्रोम (सार्स) से मिलती जुलती है।

ऐसे करें बचाव

हाथ साबुन और पानी का अल्कोहल युक्त हैड रब से साफ करें  खांसते या छींकते वक्त नाक और मुंह को टिश्यू या मूडी हुई कोहनी से ढके  जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें

मीट और अंडों को अच्छे से पकाए जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों  असुरक्षित संपर्क बनाएं।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments