BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभङोल के पास हादसे को न्योता दे रही बिना किटकैट की बिजली की खुली तारे, विभाग करे तुरंत समाधान!


लडभडोल :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के पास बिजली के पोल पर बिना किटकैट की बिजली की खुली तारें किसी हादसे को न्योता देती हुई प्रतीत हो रही हैं।

इन तारों के ऊपर किट कैट नहीं लगे हुए हैं। जब इसके संबंध में हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड विभाग के SDO श्री दान सिंह वर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि "फिलहाल आज वह टेप करवा देंगे और 2 दिन के बाद जब किटकैट आ जाएंगे तो लगवा दिए जाएंगे।"

यह बिजली का पोल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभङोल के पास है और आज वहां एक बच्चा इन तारों से बाल-बाल बचा। LADBHAROLNEWS.COM का विभाग से निवेदन है कि  यहां पर किटकैट लगाए जाएं और किटकैट की हाइट थोड़ा बढ़ाई जाए ,इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील करता है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments