BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल को परिवहन मंत्री ने किया सम्मानित!


लडभडोल :-रविवार को मंडी के  सेरी मंच पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय वन परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार श्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल के अध्यापक शमशेर ठाकुर को सम्मानित किया गया।

विद्यालय को यह सम्मान 2019 में लड़कियों की शतप्रतिशत स्कूल में नामांकन दाखिल करने के लिए चयन हुआ था जिसके लिए रविवार को परिवहन मंत्री ने विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया।

इस सम्मान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल तथा वहां पर उपस्थित सभी अध्यापकों ने माननीय परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा मंडी उपायुक्त श्री ऋग्वेद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन तथा अध्यापक श्री शमशेर ठाकुर को बहुत-बहुत बधाई!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments