BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई FIT INDIA MOVEMENT के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई "फिटनेस शपथ" और दी गई फिर इंडिया मूवमेंट के विषय में जानकारी!y



जी हां पाठक गण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 29 अगस्त 2019 को लोगों को सेहतमंद रहने के लिए "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरुक बनाना है। भारत में हर वर्ष 29 अगस्त खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है जोकि हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिवस भी है। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अनेक हस्तियां शामिल हुई है। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के इलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे सभी मंत्रालय आपस में तालमेल से काम करेंगे।




अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" संबोधन में कहा था कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है और इस अवसर पर हम पूरे देश में फिट इंडिया मूवमेंट चलाएंगे जिस का मकसद होगा भारत वासियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट बनाना। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "फिट इंडिया अभियान" की शुरुआत की और कहा कि मुझे विश्वास है कि लोगों के भीतर का विद्यार्थी आज भी जिंदा है। पहले जब टेक्नोलॉजी ज्यादा नहीं थी तो लोग कितने कितने किलोमीटर पैदल चलते थे लेकिन आज जब टेक्नोलॉजी  आ गया है तो लोग जैसे चलना ही भूल गए हैं। हम चाहते हैं कि पूरे भारतवासी इस मूवमेंट में हिस्सा ले और फिट बने।




आज राजकीय महाविद्यालय लड भङोल में भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोफैसर संजीव राजपूत द्वारा "फिटनेस शपथ" दिलाई गई और तदोपरांत विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरु की गई "फिट इंडिया मूवमेंट" के बारे में जानकारी दी गई और दिल्ली में हो रहे इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर प्रोफ़ैसर संजीव राजपूत, प्रोफेसर अमित कोङा, प्रोफ़ेसर संगीता, प्रोफेसर यशपाल, प्रोफैसर ठाकुर सेन, प्रोफ़ेसर चंचल शर्मा, प्रोफेसर पंकज और प्रोफेसर हेमलता उपस्थित रहे।




LADBHAROLNEWS.COM प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरु की गई "फिट इंडिया मूवमेंट" पर  राजकीय महाविद्यालय के प्रबंधन द्वारा फैलाई जा रही जागरुकता की सराहना करता है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। धन्यवाद।






LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM





महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

Post a Comment