BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल का सरकारी हस्पताल है हस्पताल या लोगों का काल? रात को बेटी के पेट दर्द का इलाज करवाने पहुंचे परिजनों को ना तो मिली चिकित्सा सुविधा और ना ही मिला स्टाफ!


जी हां पाठकगण, यह वाक्या कल रात का है । कल रात को सांडा पत्तन के निवासी ज्योति प्रकाश की सपुत्री जसिका ठाकुर आयु 10 साल को रात 11:00 बजे इतनी तेज पेट दर्द हुई की उसे अस्पताल ले जाना पङा। ज्योति प्रकाश जब अपने पुत्री को लेकर  रात 11:30 बजे CHC LADBHAROL पहुंचे तो वहां पर कोई भी डॉक्टर या चौकीदार मौजूद नहीं था। उन्होंने 20 मिनट तक इंतजार किया और आवाज लगाते रहे परंतु जब उन्हें किसी ने ने भी नहीं सुना तो वह तुरंत बैजनाथ के लिए निकल पड़े और बेटी का बैजनाथ के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज करवाया।



लडभङोल :- डेढ़ दर्जन पंचायत के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए है एकमात्र समुदाय स्वास्थ केंद्र परंतु नाम मात्र की चिकित्सा असुविधा और अधिकांश समय स्टाफ नदारद!



जी हां पाठक गण, इस बात से गुस्साए ज्योति प्रकाश यह बात पूछना चाहते हैं कि हमारी क्षेत्र में डेढ़ दर्जन पंचायते हैं और चिकित्सा सुविधा देने के लिए एकमात्र हॉस्पिटल है और वहां पर भी आपातकाल में चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती। यह हॉस्पिटल है या लोगों का काल? इस प्रश्न का ज्योति प्रकाश जवाब चाहते हैं। ज्योति प्रकाश का गुस्सा जायज़ भी है क्योंकि कितनी देर तक अपनी बेटी को  दर्द से तड़पते देखते रहे और हमारे क्षेत्र के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी का इलाज करवाने के लिए इधर उधर आवाजें लगाते रहे।



पहले भी कई बार रात को स्टाफ के नदारद रहने की खबरें आती रही हैं।




दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM





          लड़की के पिता ज्योति  प्रकाश



LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर गहन रोष प्रकट करता है और प्रशासन से निवेदन करता है कि आपातकाल में भी लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहनी चाहिए। अगर कल को किसी को कुछ हो जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेवार होगा?



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111






Comments

Post a Comment