BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

खुशखबरी ! जिला स्तरीय खेलों में गवर्नमेंट हाई स्कूल पपलोटू के विद्यार्थियों ने दिखाएं खेलों में जोहर, 2 छात्रों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन!




जी हां पाठकगण, under 14( boys) वर्ग, जिला स्तरीय मेजर गेम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर में 27 अगस्त 2019 से 29 अगस्त 2019 को संपन्न हुई। जिसमें गवर्नमेंट हाई स्कूल पपलोटू ने हेडबाल में सेमीफाइनल में जगह बनाई। सैमीफाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट और गवर्नमेंट हाई  स्कूल पपलोटू के बीच खेला गया जिसमें सरकाघाट तीन गोल से विजयी रहा। फाइनल मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के बीच हुआ जिसमें 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा विजयी रही।




गवर्नमेंट हाई स्कूल पपलोटू के 2 छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसके कारण उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जो कि 17 सितंबर 2019 से 21 सितंबर 2019 से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर में आयोजित होगी। यह जानकारी गवर्नमेंट हाई स्कूल पपलोटू के शारीरिक शिक्षक अध्यापक श्री विनय मेहता ने LADBHAROLNEWS.COM को दी।

इन दोनों छात्रों के नाम निर्दोष और आयुष है जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।




दोनो छात्रों का स्कूल पहुंचने पर स्कूल के मुख्य अध्यापक श्री प्रवीण गुलेरिया और अन्य स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया। इससे पहले भी इस विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मैच भाग लिया है और आठ छात्र छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने जोहर दिखा चुके हैं

LADBHAROLNEWS.COM राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के दो छात्रों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर स्कूल प्रबंधन तथा शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री विनय मेहता को बधाई देता है और और इन दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देता है। धन्यवाद।



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments