BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भडोल क्षेत्र के सिमस गांव में HRTC के परिचालक के साथ मारपीट का मामला आया सामने, पुलिस में केस हुआ दर्ज। सिमस के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़े में हुआ लहू लूहान।

लड भडोल क्षेत्र के सिमस गांव में HRTC के परिचालक के साथ मारपीट का मामला आया सामने, पुलिस में केस हुआ दर्ज। सिमस के  ही एक व्यक्ति के साथ झगड़े में हुआ लहू लूहान।




जी हां पाठकगण, लड भडोल के सिमस गांव में हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक सुरेश कुमार के साथ स्थानीय व्यक्ति द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक सुरेश कुमार सपुत्र लोहकू राम गांव बोहल डाक घर बल्ह क्वार ग्राम पंचायत दलेड से संबंध रखते हैं।  हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक सुरेश कुमार बैजनाथ से सिमस बस लेकर गए हुए थे।।



जब वह अपने क्वाटर में बैठे हुए थे तो एक स्थानीय व्यक्ति ने उनसे बीड़ी मांगी। परिचालक के मना करने पर स्थानीय युवक भड़क गया और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय युवक ने परिचालक सुरेश कुमार के सिर पर वार करके उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस चौकी में मामला हुआ दर्ज।

पीड़ित परिचालक सुरेश कुमार ने मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले की पुष्टि  लड भडोल पुलिस के हैड कान्स्टेबल होशियार सिंह ने की है।



LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर खेद जाहिर करता है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments

Post a Comment