BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड भङोल ने किया ईको क्लब के सौजन्य से पौधारोपण।

राजकीय महाविद्यालय  लड भङोल ने किया ईको क्लब के सौजन्य से पौधारोपण।

जी हां दोस्तों, आज दिनांक 29 जुलाई 2019 को राजकीय महाविद्यालय लड भङोल द्वारा इको क्लब के सौजन्य से पौधा रोपण किया गया। इस गतिविधि में महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ अशोक शर्मा, इको क्लब के संयोजक प्रोफैसर संजीव कुमार, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सबने औषधीय और फलदार पौधे जैसे कि हरङ, बहेड़ा, आंवला, बांस व अमरुद आदि के पौधे लगाए गए।


प्रकृति के साथ समांजस्य बैठाना है मुख्य उद्देश्य।

इस अवसर पर महाविद्यालय के इको क्लब के संयोजक प्रशासन संजीव कुमार ने 
LADBHAROLNEWS.COMसे हुई बातचीत में बताया की महाविद्यालय में समय समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ तालमेल व संतुलन बैठाने के बारे में जागरुक करना है


महाविद्यालय प्राचार्य अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को किया संबोधित।

जी हां पाठकगण, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा ऐसी गतिविधियों में उन्हें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रो0 संजीव, प्रो0 यशपाल, प्रो0 तिलक, प्रो0 चंचल,  प्रो0 पंकज, प्रो0 हेमलता उपस्थित रहे।


LADBHAROLNEWS.COM महाविद्यालय के इस कार्यक्रम की अनुशंसा करता है और सबसे वृक्षों के अनावश्यक कटान को रोकने की अपील करता है।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments

Post a Comment