BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई लड भङोल के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर किया चेलचतरा में पौधारोपण।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई लड भङोल के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर किया चेलचतरा में पौधारोपण।

पूरे प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चला रही पौधा रोपण अभियान।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लड भङोल के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।


जी हां पाठकगण, आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लड भङोल के कार्यकर्ताओं ने  चेलचतरा में पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मुख्य तिथि के रुप में श्री वीरेंद्र प्रमुख वक्ता के रूप में सचिन तनवाल मौजूद रहे।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70 कार्यकर्ताओं ने लिया इस कार्यक्रम में भाग।

जी हां, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लड भङोल के 70 कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिनमें इकाई अध्यक्ष अक्षय, छात्रा प्रमुख कविता, शालू, शिल्पा, शालिनी, काजल, आंचल, एकता, वंदना, पंकज, विजय ने विशेष रुप से सहभागिता दर्ज की।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस कार्यक्रम की सराहना करता है और उमीद करता है कि भविष्य में भी विद्यार्थी परिषद कल्याणकारी कार्य करती रहेगी।


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments

Post a Comment