BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला प्रशासन ने वर्ष 2000 से 2013 तक डिग्री पूरी ना करने वालों को देने जा रही सुनहरा मौका।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला प्रशासन ने वर्ष 2000 से 2013 तक डिग्री पूरी ना करने वालों को देने जा रही सुनहरा मौका।

कुलसचिव श्री घनश्याम चंद

जी हां पाठकगण, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2000 से 2013 तक स्नातक डिग्री किन्ही कारणों से पूरी ना कर सकने वाले विद्यार्थियों को गोल्डन चांस देने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा पर भी मिले जैसा जिले के बाद बुधवार को प्रशासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।


₹5000 परीक्षा शुल्क देकर मार्च 2020 में दे सकेंगे परीक्षा।


कला ,वाणिज्य व विज्ञान स्नातक ₹5000 परीक्षा फीस भर कर दे सकते हैं पुनः परीक्षा।


जी हां पाठकगण, वर्ष 2013- 2014 के BBA और BCA पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। वह ₹20000 परीक्षा शुल्क भर कर इस साल सितंबर में परीक्षा दे सकते हैं।


जी हां पाठकगण,  वर्ष  2000 से 2013 तक के B.A. , B.SC. B.COM  परीक्षार्थी जो किन्ही कारणों से स्नातक पूरी नहीं कर पाए हैं, वह 5000 रुपए परीक्षा फीस भर पुनः परीक्षा में बैठ सकते हैं।


BBA और BCA वर्ष 2013- 2014 के विद्यार्थियों को भी दिया जा रहा है मौका।


विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री घनश्याम चंद और से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।


तो जो लोग इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, वह परीक्षा देने के लिए तैयार हो जाएं।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111








Comments

Post a Comment