BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  लड भडोल में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस।             
 
तम्बाकु की आदत

कैंसर को दावत 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल के विद्यार्थियों ने 31मई 2019 शुक्रवार को विश्व तम्बाकु निषेध दिवस मनाया । world no tobacco day ।विश्व तम्बाकु निषेध दिवस के  अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल जी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जैसे तम्बाकु निषेध दिवस पर नारा लेखन ,भाषण, पेंटिंग, निबंध  और तम्बाकु के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य  और अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बताया कि तम्बाकु एक मीठा जहर है यह जहर धीरे-धीरे इंसान की जान लेता है ,तम्बाकु में निकोटीन कार्बन मोनोक्साइड , बैन्जीन आदि हानिकारक रसायन होते है ।तम्बाकु के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफडो का कैंसर, ब्रेन ट्यूमर तपेदिक (TB) आदि भयानक बीमारियां होती है ।तम्बाकु का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हदमाघात (heart attack)  होने के  अवसर तीन गुणा बढ जाते है ।इसलिए हमे  इसके सेवन से बचना चाहिए ।

विद्यालय   के  विद्यार्थियों  और अध्यापकों ने रैली में नारे लगाकर तथा पेंटिंग के माध्यम से तम्बाकु के हानिकारक जानलेवा प्रभावों के प्रति
जागरूकता करने का प्रयास किया ।रैली में मोनाल ईको क्लब के सदस्य तथा प्रभारी श्री सुनील भलारिया,  ncc अधिकारी श्री प्रताप ठाकुर, nss के सदस्य  एवं प्रभारी शमशेर सिंह तथा विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
LADBHAROLNEWS.COM जनता से निवेदन करता  है कि  तंम्बाकू के प्रयोग से बचें और स्वस्थ रहें।

ईको क्लास प्रभारी

रा०व० मा० पा०

  लड भडोल

        
                                                    

Comments

Post a Comment