BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

BREAKING: हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा


अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद से अनिल शर्मा पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का दवाब था. हालांकि, अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता अभी नहीं छोड़ी है.
हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार दोपहर को अनिल शर्मा ने ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा सीएम जयराम ठाकुर को भेजा है. अनिल शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर को इस्तीफा भेजा है.बता दें कि अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद से अनिल शर्मा पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का दवाब था. हालांकि, अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता अभी नहीं छोड़ी है.

बेटे के कांग्रेस में जाने से धर्मसंकट में थे-
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 से ठीक पहले अनिल शर्मा ने परिवार सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. वह बीत कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे. वह भाजपा की मौजूदा सरकार में एक साल 4 माह तक ऊर्जी मंत्री रहे. बीते माह उनके पिता सुखराम और बेटे आश्रय ने दिल्ली में कांग्रेस में वापसी की. तब से अनिल शर्मा पर इस्तीफे का दवाब था. हालांकि, अनिल शर्मा लगातार कहते आ रहे थे कि सीएम अगर उनसे इस्तीफा मांगेंगे तो वह इसके लिए तैयार है. वहीं, सीएम ने कहा था कि अनिल शर्मा को तय करना है कि उन्हें इस्तीफा देना है या नहीं, वह भाजपा के लिए काम करें. अनिल शर्मा ने कहा था कि वह धर्मसंकट में हैं. लेकिन अब उनका धर्मसंकट खत्म हो गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

Comments